गणतंत्र दिवस पर भाषण Republic Day 2019 Speech in Hindi

26 January Republic Day Hindi Speech for Students in Hindi

गणतंत्र दिवस पर भाषण Republic Day Speech in Hindi: 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भारत 2019 में अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर हमारे देश का प्रधानमंत्री भाषण देता है, उनके द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता है। स्कूलों में रिपब्लिक डे सभी बच्चे और शिक्षक खुशी और उत्साह से मनाते है। शिक्षक भाषण देते है और कुछ होशियार बच्चों को गणतंत्र दिवस पर (speech on republic day in Hindi) दो शब्द बोलने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर भाषण

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर संक्षिप्त भाषण

सबसे पहले, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। आज हम सब यहाँ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर को मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। इस साल हम गणतंत्र दिवस का 70वाँ वर्ष मना रहे हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं की गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए एक शुभ अवसर हैं।

हम इस दिन को बहुत उत्साह और खुशी से मनाते हैं क्योंकि 1950 में भारत का संविधान 26 जनवरी को लागू हुआ था। ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता पाने के बाद 1947 में भारत स्व-शासित देश नहीं था। 1950 में जब भारत का संविधान लागू हुआ तो भारत एक स्व-शासित देश बन गया। इसलिए हम प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में इस दिन को हर्षोल्लास से मनाते हैं।

गणतंत्र का अर्थ सभी देश के लोगों को शक्ति और आजादी हैं ताकि देश को सही क्षेत्र या दिशा में नेतृत्व करने के लिए अपने नेताओं को चुन सकें। भारत एक गणराज्य देश हैं जिसमें जनता एक नेता, प्रधानमंत्री के रूप में अपने नेताओं का चुनाव करते हैं। हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में “पूर्ण गणराज्य” लाने के लिए कड़ा संघर्ष किया हैं।

उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनकी आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करने पड़ें और वो देश को आगे ले जा सकें। उन्हीं में से स्वतंत्रता सेनानी जैसे महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादूर शास्त्री, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाजपत राय आदि हैं। यह सभी महापुरुष भारत को एक स्वतंत्र देश बनाने के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ लगातार लड़ें।

हम सभी भारतियों को इन महापुरुषों के अपने देश के प्रति उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उन महापुरुषों को याद रखना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए। यह केवल उनके कारण ही संभव हो पाया हैं की हम अपने देश में स्वतंत्र रूप से जी सकते हैं।

मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व हैं और इस दिन हमें अपने देश का वास्तविक अर्थ और मानवता की महत्वपूर्ण संस्कृति को संरक्षित करने के लिए एक शपथ लेनी चाहिए।

जय भारत। धन्यवाद|

Leave a Reply

Close
Close